आरज़ू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आरज़ू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, फ़रवरी 21, 2016

क्या अब ज़िन्दगी कुलबुलाने लगी है?














इश्क़ की कलियाँ खिलने लगी हैं
ख़्वाबों की अखियाँ भरने लगी हैं  
कोई मुझको भी तो बतलाओ
क्या अब ज़िन्दगी संवरने लगी है?

हसरत के तारे जगमगाने लगे हैं
उमंगों को रौशन सजाने लगे हैं
कोई मुझको भी तो बतलाओ
क्या अब ज़िन्दगी चमकने लगी है?

फूल और परिंदे भी थिरकने लगे हैं
नज़ारे ये दिलकश धड़कने लगे हैं
कोई मुझको भी तो बतलाओ
क्या अब ज़िन्दगी गुनगुनाने लगी है?

आसमां में अरमां कई उड़ने लगे हैं
उम्मीदों के बादल मन भरने लगे हैं
कोई मुझको भी तो बतलाओ
क्या अब ज़िन्दगी मुस्कुराने लगी है?

वादियों की धुन से प्यार होने लगा है
बहता ये नीर आत्मा भिगोने लगा है
कोई मुझको भी तो बतलाओ
क्या अब ज़िन्दगी समझाने लगी है?

बर्फीली हवाएं खूं में बहने लगी हैं
आग नसों में अब दहकने लगी है 
कोई मुझको भी तो बतलाओ
क्या अब ज़िन्दगी तड़पने लगी है?

चेहरे की चहक चहचहाने लगी है
उसकी ही कमी कसमसाने लगी है
कोई 'निर्जन' को तो बतलाओ
क्या अब ज़िन्दगी कुलबुलाने लगी है?

#तुषारराजरस्तोगी #प्यार #सपने #आरज़ू #कष्ट #विचार

Is it that, now the life is fidgeting?
------------------------------------------------------------------
Love buds are beginning to bloom
Healing the dreamy eyes
Someone please let me know
Is it that, now the life is embellishing?

Stars of longing are beginning to twinkle
Lightning and decorating the emotions of passion
Someone please let me know
Is it that, now the life is shining?

Flowers and birds are beginning to jive
Entrancing views are palpitating
Someone please let me know
Is it that, now the life is humming?

Aspirations are now flying in the skies
Clouds of hopes are binding the soul
Someone please let me know
Is it that, now the life is smiling?

Falling in love with cadence of scenery
Running water moistens the soul
Someone please let me know
Is it that, now the life is explaining?

Winds of ardour are drifting in blood
Desire is now blazing in nerves
Someone please let me know
Is it that, now the life is agonizing?

Chirm of visage is now tweeting
Only her need is wriggling now
Someone please let 'Nirjan' know
Is it that, now the life is fidgeting?

#tusharrajrastogi #love #dreams #longing #agony #thoughts

मंगलवार, फ़रवरी 03, 2015

सवाब-ए-इश्क़














अपने मुस्तकबिल में चाहता हूँ
जान-ए-इस्तिक्बाल में वही
ख़ुदाया सवाब-ए-इश्क़ मिल जाए

इश्क़ से लबरेज़ दिल को मेरे
वो शान-ए-हाल मिल जाए

उनकी मदहोश आंखों में
मेरा खोया ख़्वाब मिल जाए

गुज़रते हुए लम्हातों में
इंतज़ार-ए-सौगात मिल जाए

सरगर्म मोहब्बत को मेरी
ख़ुशनुमा एहसास मिल जाए

अछाईयां जो हैं दामन में मेरे 
उनका वो कारदार मिल जाए

आरज़ुओं से तरसती नज़रों को
वो गुल-ए-गुलज़ार मिल जाए

जो हैं ज़िन्दगी से ज्यादा अज़ीज़
वो यार-प्यार-दिलदार मिल जाए

अपने मुस्तकबिल में ढूँढता हूँ
जान-ए-इस्तिक्बाल में वही
ख़ुदाया सवाब-ए-इश्क़ मिल जाए

जान-ए-इस्तिक्बाल - Life of our future
सवाब - Blessing
शान-ए-हाल - Dignity of our present
सरगर्म - Diligent
कारदार - Manager


--- तुषार राज रस्तोगी ---

शनिवार, दिसंबर 20, 2014

ये रात फ़िर अधूरी है















सितारे भी अधूरे हैं
चंदा भी अधूरा है
मचलते जज़्बात अधूरे हैं
मदहोश शामें अधूरी हैं
तड़पती तन्हाई अधूरी है
ये रात फ़िर अधूरी है

तरसते ख़्वाब अधूरे हैं
बुदबुदाते अल्फ़ाज़ अधूरे हैं
चादर की सिलवटें अधूरी हैं
अरमानो की टीस अधूरी है
नाचती उमंगें अधूरी हैं
ये रात फ़िर अधूरी है

तेरा साथ भी अधूरा है
पैग़ाम-ए-दिल भी अधूरा है
'निर्जन' आरज़ू अधूरी है
ये जुस्तजू भी अधूरी है
हर उम्मीद अब अधूरी है
ये रात फ़िर अधूरी है

दिल की बात अधूरी है
ये मुलाक़ात अधूरी है
ख़ुदाया कैसी मजबूरी है
नज़दीकि लगती दूरी है
दिल में दस्तक ज़रूरी है
बिन तेरे ज़िन्दगी अधूरी है

--- तुषार राज रस्तोगी ---

Ye Raat Phir Adhoori Hai
----------------------------------------------------------
Sitare bhi adhoore hain
Chanda bhi adhoora hai
Machalte jazbaat adhoore hain
Madhosh shaamein adhoori hain
Tadapti tanhaai adhoori hai
Ye raat phir adhoori hai

Taraste khwaab adhoore hain
Budbudate alfaaz adhoore hain
Chaadar ki silvatein adhoori hain
Armano ki tees adhoori hai
Naachti umangein adhoori hain
Ye raat phir adhoori hai

Tera sath bhi adhoori hai
Paigaam-e-dil bhi adhoora hai
'Nirjan' aarzoo adhoori hai
Ye justju bhi adhoori hai
Har umeed ab adhoori hai
Ye raat phir adhoori hai

Dil ki baat adhoori hai
Ye mulaqaat adhoori hai
Khudaya kaisi majboori hai
Nazdeki lagti doori hai
Dil mein dastak zaroori hai
Bin tere zindagi adhoori hai

--- Tushar Raj Rastogi ---