रविवार, फ़रवरी 21, 2016

क्या अब ज़िन्दगी कुलबुलाने लगी है?














इश्क़ की कलियाँ खिलने लगी हैं
ख़्वाबों की अखियाँ भरने लगी हैं  
कोई मुझको भी तो बतलाओ
क्या अब ज़िन्दगी संवरने लगी है?

हसरत के तारे जगमगाने लगे हैं
उमंगों को रौशन सजाने लगे हैं
कोई मुझको भी तो बतलाओ
क्या अब ज़िन्दगी चमकने लगी है?

फूल और परिंदे भी थिरकने लगे हैं
नज़ारे ये दिलकश धड़कने लगे हैं
कोई मुझको भी तो बतलाओ
क्या अब ज़िन्दगी गुनगुनाने लगी है?

आसमां में अरमां कई उड़ने लगे हैं
उम्मीदों के बादल मन भरने लगे हैं
कोई मुझको भी तो बतलाओ
क्या अब ज़िन्दगी मुस्कुराने लगी है?

वादियों की धुन से प्यार होने लगा है
बहता ये नीर आत्मा भिगोने लगा है
कोई मुझको भी तो बतलाओ
क्या अब ज़िन्दगी समझाने लगी है?

बर्फीली हवाएं खूं में बहने लगी हैं
आग नसों में अब दहकने लगी है 
कोई मुझको भी तो बतलाओ
क्या अब ज़िन्दगी तड़पने लगी है?

चेहरे की चहक चहचहाने लगी है
उसकी ही कमी कसमसाने लगी है
कोई 'निर्जन' को तो बतलाओ
क्या अब ज़िन्दगी कुलबुलाने लगी है?

#तुषारराजरस्तोगी #प्यार #सपने #आरज़ू #कष्ट #विचार

Is it that, now the life is fidgeting?
------------------------------------------------------------------
Love buds are beginning to bloom
Healing the dreamy eyes
Someone please let me know
Is it that, now the life is embellishing?

Stars of longing are beginning to twinkle
Lightning and decorating the emotions of passion
Someone please let me know
Is it that, now the life is shining?

Flowers and birds are beginning to jive
Entrancing views are palpitating
Someone please let me know
Is it that, now the life is humming?

Aspirations are now flying in the skies
Clouds of hopes are binding the soul
Someone please let me know
Is it that, now the life is smiling?

Falling in love with cadence of scenery
Running water moistens the soul
Someone please let me know
Is it that, now the life is explaining?

Winds of ardour are drifting in blood
Desire is now blazing in nerves
Someone please let me know
Is it that, now the life is agonizing?

Chirm of visage is now tweeting
Only her need is wriggling now
Someone please let 'Nirjan' know
Is it that, now the life is fidgeting?

#tusharrajrastogi #love #dreams #longing #agony #thoughts

शनिवार, फ़रवरी 13, 2016

तेरा इश्क़
















तेरा इश्क़, कमल का फूल है,
कोमल है, मगर अटल है।

तेरा इश्क़, वज्र की शक्ति है,
घातक है, मगर क्षम्य है।

तेरा इश्क़, रात का सपना है,
मृगतृष्णा है, मगर यथार्थ है।

तेरा इश्क़, ईश्वर का चुंबन है,
अदृश्य है, मगर प्रत्यक्ष है।

तेरा इश्क़, शिशु का सच है,
उद्दंड है, मगर विनम्र है।

तेरा इश्क़, जीवन का चलचित्र है,
कल्पना है, मगर ख़ूबसूरत है।

तेरा इश्क़, वादों का बंधन है,
अनुबंधित है, मगर शिथिल है।

तेरा इश्क़, आकांक्षा का संगम है,
विचार है, मगर मार्गदर्शक है।

तेरा इश्क़, 'निर्जन' की जुबां है,
ख़याल है, मगर सम्पूर्ण कविता है।

#तुषारराजरस्तोगी #इश्क़ #अभिव्यक्ति #कल्पना #निर्जन

Your Love
-------------------------------------------
Your Love, Is a Lotus Flower,
It's Tender, yet it's Firm.

Your Love, Is Power of Thunderbolt,
It's a Killer, yet it's Remissible.

Your Love, Is a Dream of Night,
It's a Grail, yet it's Real.

Your Love, Is Kiss of GOD,
It's Invisible, yet it's Evident.

Your Love, Is Truth of a Kid,
It's Impertinent, yet it's Humble.

Your Love, Is Movie of Life,
It's a Fairytale, yet it's Beautiful.

Your Love, Is a Bond of Promises,
It's Covenanted, yet it's Relaxed.

Your Love, Is Confluence of Intentions,
It's a Belief, yet it's a Cicerone.

Your Love, Is "Nirjan's" Language,
It's Abstract, yet it's Perfect Poem.

#tusharrajrastogi #love #expression #imaginativeness #nirjan