शनिवार, मार्च 09, 2013

होली की उमंग

बसंती फागुनी बयार
प्यार सबको अपार
सजा होली का त्यौहार
मधुमास है आया
मस्ती साथ में लाया
रंगो का त्यौहार
बढे मिलन और प्यार
झूमने वाला है आलम
याद आवत है बालम
रंगो से सजा तन
बौराया हिवड़ा उपवन
मंत्रमुग्ध देह
विचलित स्नेह 
पकवानों की खुशबु
थल्ली हो रु-बा-रु
होली मौका है यार
मिठाई पेल बारम्बार
चटपटे स्नैक्स
सरकारी टैक्स
प्यालों में जाम
बच्चों के एग्जाम
ठंडाई भंग संग  
मस्त चढ़े रंग
इन्द्रधनुषी पेय
आनंद और तरंग
स्वाद के संग
होली की उमंग...

15 टिप्‍पणियां:

  1. शुभप्रभात :))
    ठंडाई भंग संग
    मस्त चढ़े रंग
    तरंग स्वाद के संग
    होली की उमंग...
    सब बुढवा
    करे तंग
    समझे
    अपने को
    देवरवा मलंग .... :P
    शुभकामनायें !!

    जवाब देंहटाएं
  2. होली के रंग में बहुत ही सुन्दर कविता,बहुत ही सुन्दर.

    जवाब देंहटाएं
  3. हँसो हँसाओ मौज मनाओ रंग उड़ाओ होली है,
    एक दूजे से प्रेम बढाओ सब मिल गाओ होली है!,,,,
    सुंदर रचना,,,

    Recent post: रंग गुलाल है यारो,

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुन्दर. रसपूर्ण, मन् होलीमय हो गया.
    नीरज 'नीर'

    जवाब देंहटाएं
  5. फ़ागुनी बयार में बहती कविता

    जवाब देंहटाएं
  6. मस्त है तुषार की फुहार-
    मादक होली-
    शुभकामनायें भाई

    जवाब देंहटाएं
  7. होली त्‍यौहार का आधुनिक भाव है कविता में। बेहतर।

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुन्दर कविता ..

    जवाब देंहटाएं
  9. tushar ye rachna padh man holi holi ho gaya :-) holi ki masti holi se bhi pehle hi chadh jaati hai ..hum par bhi us masti ka rang bikherne ke liye shukriya :-)

    जवाब देंहटाएं
  10. लाजवाब प्रस्तुति...बहुत बहुत बधाई...
    महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ...

    जवाब देंहटाएं
  11. फागुनी छटा होली के रंगों को समेटे सुंदर प्रस्तुति.

    महाशिवरात्रि की शुभकामनायें.

    जवाब देंहटाएं
  12. होली की उमंग
    घोटी गयी भंग
    चढ़ा के प्याले
    आठ-दस,देखो
    मचाये अब हुडदंग
    चलो री सखियों
    जोर से घुमा के
    बिरज के लठ्ठ
    निकालें इनकी तरंग

    जवाब देंहटाएं
  13. वाह वाह .... होली के रंग अब जम रहे हैं | बहुत बहुत बधाई आप सभी को होली के आगमन की और आभार मेरी रचना पढने के लिए अपना कीमती समय निकलने के लिए | शुक्रिया

    जवाब देंहटाएं

कृपया किसी प्रकार का विज्ञापन टिप्पणी मे न दें। किसी प्रकार की आक्रामक, भड़काऊ, अशिष्ट और अपमानजनक भाषा निषिद्ध है | ऐसी टिप्पणीयां और टिप्पणीयां करने वाले लोगों को डिलीट और ब्लाक कर दिया जायेगा | कृपया अपनी गरिमा स्वयं बनाये रखें | कमेन्ट मोडरेशन सक्षम है। अतः आपकी टिप्पणी यहाँ दिखने मे थोड़ा समय लग सकता है ।

Please do not advertise in comment box. Offensive, provocative, impolite, uncivil, rude, vulgar, barbarous, unmannered and abusive language is prohibited. Such comments and people posting such comments will be deleted and blocked. Kindly maintain your dignity yourself. Comment Moderation is Active. So it may take some time for your comment to appear here.