रविवार, जनवरी 25, 2015

ज़िक्र-ए-इश्क़














गुफ़्तगू-ए-इश्क़ में पेश आए सवालों की तरह
हम समझते ही रह गए उन्हें ख़यालों की तरह

लोग करते रहे ज़िक्र-ए-जुनूं दीवानों की तरह
अरमां जब टूट गए थे मय के प्यालों की तरह

फ़लसफ़ा-ए-इश्क़ उम्मीद है बारिशों की तरह
दिल जो भी भीगा रोशन रहा उजालों की तरह

अंजाम-ए-मोहब्बत जागा फिर वफ़ा की तरह
वक़्त ने पेश किया हमको मिलासलों की तरह

ज़िक्र-ए-इश्क़ जब होगा वां बहारों की तरह
याद आएगा 'निर्जन' उन्हें हवालों की तरह

वां - वहां

--- तुषार राज रस्तोगी ---

गुरुवार, जनवरी 22, 2015

खुजलीमैंन एंड पार्टी













दिल्ली के चुनावों में, लो नौटंकी सजाए
खुजली मैंन मौकापरस्त, रायता फलाए

मफलर, टोपी, चश्मा ये, धारण कर आए
गाल बजा बजाकर, नित नए गान सुनाए

मानहानि जोड़ कर, ग्यारह केस बनाए
करोड़ो की पूँजी में, इत्तू सा लौस दिखाए

लोकसभा के लालची, लार सदा टपकाए
बिन सबूत दूजे पर, इलज़ाम ख़ूब लगाए

भ्रष्टाचार का बाजा, हरदम ख़ूब बजाए
भ्रष्टाचारी आप ही, धुल में लठ हिलाए

स्वराज-लोकपाल की, धज्जियाँ उडाए
पागल थी जनता जो, घर यूँ ही लुटवाए

चंदापार्टी ख़ूब है, झट सेक्युलर बन जाए
दुबई जा शेखों से, माया झोली में पाए

इरादा क्या खूब है, लोमड़ माइंड फरमाए
भोली जनता को, बीस हज़ारी डिनर कराए

पांच सौ में सेल्फी, साथ जो चाहे खिंचवाए
आम आदमी बन, गोरख धंधा खूब चलाए

बेशर्मी के पेंच ये हरदम, ऊँचे खूब उड़ाए
26/11 के नाम पर चंदा, कैसे मांगे जाए

टिकट लेने जो गए, पहले जेब ढ़ीली कराए
मूर्ख बना ऐसों को, ऊँगली पर खूब नचाए

लंपट बाबा खुद को, बस कॉमन मैंन बताए
बिज़नेस क्लास में कैसे, फिर ये मौज उड़ाए

बाबा ड्रामेबाज़ है, नित नए खेल रचाए
माया पाने के लिए, भिखमंगा बन जाए

चुनाव निकट देख कर, युक्ति नई लगाए
मुंह मुखौटा लाद ये, हाथ जोड़ दिखलाए

झाड़ू टोपी धार कर, गली गली चिल्लाए
मैं युगपुरुष महान हूँ, वोट मुझे ही आए

बुलेट हाथ थमाए के, कार्यकर्ता बनाए
एवज़ में नेता जी, प्रचार अपना करवाए

प्रचार के नाम पर, ये भूखे पेट घुमाए
गिलास भर पानी को, बंदा तरसा जाए

नीतियाँ खोटी इनकी, इनको ही सुहाए
विरोध होता देख कर, भृकुटी तन जाए

बेवक़ूफ़ है वो जो, साथ इनका निभाए
लात ये धरे हैं, जो मतलब निकल जाए

खुदगर्जों की जमात है, चूना खूब लगाए
दिल्लीवासी को 'निर्जन', प्रभु जी ही बचाए

--- तुषार राज रस्तोगी ---

Tat Tvam Asi Review

To start with I must enunciate what a book “Tat Tvam Asi” which explains a lot of concepts in itself. A small Sanskrit word that can be delineated into variegated meanings of life. It’s a combination of three words “Tat” meaning “That”, “Tavm” meaning “You” and “Asi” meaning “Are” that binds as a sentence “That You Are”. According to what I have understood here “That” refers to “God” which exists in each one of us, saying “You are God”. Actually, however, we are not really God but we have a bit of God inside our hearts that makes us do right things at right times and take correct decisions in life. Same conceptual real life stories are being shared here in this title and the stories narrated by the author are just awe-inspiring.

Firstly I will thank the publisher for publishing such nice title and mailing me a copy for review. The cover page is really riveting and intriguing with notional design with the title printed over it, followed by the author’s name in hindi style font. As a debutant writer, Pinky Achary’s writing style is heartfully salubrious, acceptable and pleasantly attractive. The stories are corraled down in a very earnestly and wholeheartedly fashion. It took me decent time to finish this book because after reading the first chapter I did not want to peruse the entire book in rush. The memoirs and experiences of the author have struck a cord with me as a reader. Only a woman with high self esteem and pure thoughts can bind such feelings in words and present it as a book, which is indeed a gift for the society.

There are approximately 24 chapters in the book and each one holds a different flavour from life. The language is easy going and no fancy or unnecessary philosophical vocabulary is used in the content. Flavoured with lots of different spices from real life incidents the book relates to the common person. My personal favourites are ‘Change the World Within’, ‘Seva’, ‘Random Acts of Kindness’, ’The Paatiwalas’, ‘The Prodigal Son’, ‘Mind over Matter’, ‘Life is What You Make It’ and ‘National Pride’. All these have been penned with tremendously thought provoking educational content.

Book runs 116 pages long. Each story spreads in an average of 2-3 pages. Editing is tersely done. Quality of print and paper is good. Couple of chapters are there that need rework but I won’t talk about them here because the book is full of positivity, moral values and truly humanitarian vibes. I loved the writing and totally enjoyed the book.

I will give 4.5/5 to this book. Kudos to the writer, publisher and will recommend this book to every person.

--- Tushar Raj Rastogi ---

शुक्रवार, जनवरी 02, 2015

यार खरा है















बीत गया है गुज़रा साल
नए साल में शुरू धमाल
दिन पहला ही रहा कमाल
साथ तुम्हारा है बेमिसाल

दिल अपना है रखा संभाल
दीवाने का पूछो ना हाल
तुम से जीवन हुआ निहाल
तुझ बिन जीना लगे मुहाल

लम्बा है यह जीवन काल
मेल मिलाए ताल से ताल
कर ज़िन्दगी में मुझे बहाल
यारी अपनी बने मिसाल

उठे नहीं अब कोई सवाल
मन में ना रहे कोई मलाल
ख़ुशी बरसाएगा ये साल
मस्तानी है अपनी चाल

'निर्जन' तू दे दर्द निकाल
प्यार से हो गया मालामाल
अब यार खरा है तेरे नाल
मौज मना लगा सुर ताल

--- तुषार राज रस्तोगी ---