शुक्रवार, फ़रवरी 15, 2013

आली रे आली बसंत ऋतु आली

आली रे आली
बसंत ऋतु आली
पीली पीताम्बरी
बदली छा ली
आली रे आली...

ध्यालीं रे ध्यालीं
माँ शारदा ध्यालीं
पीत वस्त्र, धुप दीप ले
आरती कराली
आली रे आली...

मनाली रे मनाली
पंचमी मनाली
पतंगें निकली
हवा में उड़ालीं
आली रे आली...

खालीं रे खालीं
पीली मिठाइयाँ खालीं
चावल, मेवा, चीनी, केसर, लड्डू  
मिला जी भर भर बनालीं
आली रे आली...

लहलहालीं रे लहलहालीं
फसलें लहलहालीं
सरसों और गेहूं
खेतों में सजालीं
आली रे आली...

जगालीं रे जगालीं
नई उमंगें जगालीं
साथी संग बैठ
सब उम्मीदें सजालीं
आली रे आली...

आली रे आली
बसंत ऋतु आली
मिलजुल सब यारों ने
पंचमी मनाली

सभी मित्रगण को मेरी ओर से बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें | माँ सरस्वती सभी पर अपनी कृपा का हाथ सदैव बनायें रखे |

20 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत उम्दा प्रस्तुति,,,

    बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाए,,,,

    recent post: बसंती रंग छा गया

    जवाब देंहटाएं
  2. खूबसूरत कविता
    बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाए !!!

    जवाब देंहटाएं
  3. सुन्दर चित्रण ऋतुराज के आगमन का,तुषार बधाई

    जवाब देंहटाएं
  4. माता के पूजन का सुखद वर्णन ,साधुवाद

    जवाब देंहटाएं
  5. बसंत ऋतु के स्वागत में लिखी सुन्दर कविता.

    जवाब देंहटाएं
  6. तुषार जी बसंत आगमन पर बहुत ही सुन्दर कविता ...आपकी कविता पढ़ के..
    मन में म्हारे भी ढेर खुशिया छाली ..
    आली रे आली बसंत ऋतू आली।।।।
    आपको भी बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामना :-)

    जवाब देंहटाएं
  7. सादर नमन ।।

    शुभकामनायें- ||

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुंदर गीत रूपी पंक्तियाँ ......

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत ही सुन्दर कविता |
    आपको बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें |

    जवाब देंहटाएं
  10. बसन्त पंचमी की हार्दिक शुभ कामनाएँ!बेहतरीन अभिव्यक्ति.सादर नमन ।।

    जवाब देंहटाएं
  11. वसंत ऋतु को व्याख्यायित करती बहुत सुन्दर रचना ! बसंत पंचमी की आपको भी हार्दिक शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  12. सभी ब्लॉगर मित्रगण का मेरी रचना को सराहने के लिए सहृदय धन्यवाद् | आप सभी को मेरी तरफ से बसंत पंचमी की ढ़ेरों शुभकामनायें | बहुत बहुत शुक्रिया |

    जवाब देंहटाएं
  13. सुन्‍दराली रे सुन्‍दराली
    कविता ये सुन्‍दराली।

    जवाब देंहटाएं

कृपया किसी प्रकार का विज्ञापन टिप्पणी मे न दें। किसी प्रकार की आक्रामक, भड़काऊ, अशिष्ट और अपमानजनक भाषा निषिद्ध है | ऐसी टिप्पणीयां और टिप्पणीयां करने वाले लोगों को डिलीट और ब्लाक कर दिया जायेगा | कृपया अपनी गरिमा स्वयं बनाये रखें | कमेन्ट मोडरेशन सक्षम है। अतः आपकी टिप्पणी यहाँ दिखने मे थोड़ा समय लग सकता है ।

Please do not advertise in comment box. Offensive, provocative, impolite, uncivil, rude, vulgar, barbarous, unmannered and abusive language is prohibited. Such comments and people posting such comments will be deleted and blocked. Kindly maintain your dignity yourself. Comment Moderation is Active. So it may take some time for your comment to appear here.